अमेरिकी वायुसेना ने 'स्पेस प्लेन' लांच किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार को अमेरिकी समयानुसार रात आठ बजे एक रॉकेट की मदद से इस वायुयान को परीक्षण के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया।
इस वायुयान को एक्स-37बी आर्बिट टेस्ट व्हीकल नाम दिया गया है। वायुसेना का दावा है कि परीक्षण सफल रहने की स्थिति में अंतरिक्ष में मानवरहित विमानों को भेजना आसान हो जाएगा।
इस वायुयान को फ्लोरिडा स्थित केप कानावेराल से रवाना किया गया और इसे कैलिफोर्नियो स्थित वाडेनबर्ग वायुसेना अड्डे पर उतारा जाएगा। इसका वजन 4990 किलोग्राम है जबकि इसके पंखों की लंबाई 4.5 मीटर है। इसकी लंबाई 8.9 मीटर है।
अमेरिकी वायुसेना ने इस वायुयान के माध्यम से किए गए परीक्षणों का खुलासा नहीं किया। साथ ही इस बात का भी कोई जिक्र नहीं हुआ कि इस विमान के साथ अंतरिक्ष में किस तरह के सामान भेजे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications