अतिरिक्त बत्ती जलाने वालों पर लेगेगा जुर्माना
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक प्रशासन ने दक्षिण चीन के गुआंगडोंग में अतिरिक्त बिजली का प्रयोग करने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया है।
समाचार पत्र के मुताबिक नगर निगम का मूल्य ब्यूरो 'प्रकाश प्रदूषण' फीस को एकत्रित करने पर अध्ययन कर रहा है और जुर्माना वसूलने की योजना पर काम कर रहा है।
पर्यावरण सुरक्षा ब्यूरो के अधिकारी हालांकि इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण के मामले में केवल चार तरह से जुर्माना वसूला जा सकता है जिसमें अपशिष्ट गैस, गंदे नाले, शोर और कचरा शामिल है।
गुआंगडोंग सोसाइटी के खगोल विज्ञान के सदस्य ली जियानजी ने कहा कि बिजली बंद होने की एक समय सीमा तय होनी चाहिए और विज्ञापन बोर्डो में लगने वाले प्रकाश को कम करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications