नहीं मिली नौकरी तो छात्रा ने खुदकुशी की
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार विकी हैरीसन नामक छात्रा शिक्षिका या टेलीविजन कार्यक्रम निर्माता के रूप में करियर बनाना चाहती थी। इसके लिए उसने कई संस्थानों में आवेदन भी किया लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण वह अवसाद ग्रस्त हो गई। उसने अत्यधिक मात्रा में दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विकी की मां ने कहा, "मेरी बेटी इस बात को लेकर काफी परेशान थीं कि वह बेरोजगार है। वह खुद प्रताड़ित महसूस कर रही थी। " विकी के पिता ने कहा कि किसी को भी चोट पहुंचेगी यदि हर बार उसका आवेदन खारिज कर दिया जाए।
विकी के पिता टोनी ने कहा, "मेरी बेटी लगातार नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी लेकिन हर बार उसे निराश होना पड़ रहा था। वह नौकरी करना चाहती थी। मैं उसकी भावना को नहीं समझ सका कि वह नौकरी पाने के लिए कितना मेहनत कर रही थी।"
विकी ने 30 मार्च को खुदकुशी की थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था, "अब बहुत हो गया..मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। कृपया आप सब दुखी न हों.यह आपकी गलती नहीं है..मैं चाहती हूं कि हर कोई अपनी जिंदगी में खुश रहे.।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications