भीड़ ने थाने पर किया पथराव, 7 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार पटना सिटी के रामधनी रोड पर सुबह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने विजय कुमार यादव उर्फ विजय गोप की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने थाने में पहुंचकर पत्थरबाजी की तथा आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भीड़ द्वारा की गई पत्थरबाजी में दो पुलिस अधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गये।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बताया, "यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।"

पुलिस के अनुसार यादव हत्या के एक मामले में गवाह था जिसकी गवाही न्यायालय में एक दो दिनों में होने वाली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+