आईपीएल मामला : राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
शून्य काल शुरू होते ही आईपीएल विवाद के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एस. एस. अहलूवालिया और राजीव प्रताप रूड़ी की अगुवाई में सांसद अपने स्थान पर खड़े गए।
हंगामे के बीच राज्यसभा के उपसभापति के. रहमान खान ने सदन में आधिकारिक दस्तावेजों को रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से अगले सप्ताह के कामकाज की सूची की भी मांग की लेकिन हंगामा जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 2.30 तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications