गर्मी के कारण हाथी के बच्चे की मौत
भुवनेश्वर से 210 किलोमीटर दूर बालासोर जिले में स्थित कुलडिहा वन्यजीव अभयारण्य में हाथी का बच्चा मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उसकी मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है।
हाथी के बच्चे की जांच करने वाले चिकित्सक राकेश कुमार पाणिग्रही ने कहा, "हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। उसकी मौत गर्मी की वजह से हुई है।"
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा वन्यजीव विभाग ने गुरुवार से एक अभियान चलाया है जिसके तहत जंगली हाथियों की संख्या की गणना की जानी है। वर्ष 2007 की गणना के मुताबिक राज्य में 1,862 हाथी पाए गए।
केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ीसा में पिछले छह वर्षो में 300 से अधिक हाथियों की हत्या की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications