दिल्ली: कॉल सेंटर के लेडीज़ टॉयलेट में कैमरा मिला

यह वारदात है राजधानी के रानी बाग इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर की। पुलिस के मुताबिक लेडीज़ टॉयलेट में कैमरा लगाने वाला यहीं के एडमिन विभाग का कर्मचारी संजय है। इस मामले के उजागर होते ही संजय फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक इस कॉल सेंटर में 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें अधिकांश लड़कियां हैं। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने तीन चार दिन पहले ही कैमरा पकड़ लिया था। उसके बाद लड़कियों ने पुलिस में शिकायत की। तब बुधवार रात पुलिस ने सुनियोजित तरीके से दबिश डाल कर कैमरा बरामद किया। कई महिला कर्मियों ने पुलिस से कैमरे में की गई रिकॉर्डिंग देखने की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications