ध्रुवीय मार्ग से अमेरिका जाएंगे भारत के यात्री विमान

ध्रुवीय मार्ग हवाई जहाजों द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला वह मार्ग है, जो बर्फ से ढके ध्रुवीय क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसका संचालन अलास्का के उत्तर और साइबेरिया के ऊपर से होकर होता है।

भारतीय विमानन कंपनियां आमतौर पर लंदन और फ्रेंकफुर्त के रास्ते अमेरिका और कनाडा का सफर तय करती रहीं हैं लेकिन आईसलैंड में एक ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के कारण गुरुवार से उत्तरी यूरोप के हवाई यातायात में रुकावट आने के कारण ये कंपनियां अपना रास्ता बदलने पर मजबूर हुई हैं।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, "मौजूदा समय में हम उत्तरी यूरोप के रास्ते सफर नहीं कर सकते क्योंकि ज्वालामुखी से उठ रही धूल पूरे यूरोप में फैल रही है।"

एयर इंडिया ने दिल्ली से न्यूयार्क और न्यूयार्क से दिल्ली उड़ान को ध्रुवीय रास्ते (हेलसिंकी के रास्ते) संचालित करने का फैसला किया है। इसी तरह उसकी मुंबई-न्यूयार्क उड़ान भी इसी रास्ते संचालित होगी।

निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपनी दिल्ली-टोरंटो उड़ान और मुंबई-न्यूयार्क उड़ान के एथेंस (ग्रीस) के रास्ते संचालित कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह विस्फोट आइसलैंड की राजधानी रेकजेविक से 120 किलोमीटर पूर्व में इजाफालाजोएकुल ग्लेशियर (हिमखंड) के पास एक ज्वालामुखी में हुआ है और इस कारण ब्रिटेन सहित उत्तरी यूरोप के कई देशों के हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+