चीन भूकंप : मृतकों की संख्या 600 के पार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार को किंघई प्रांत में आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से 15,000 आवासीय इमारतें ढह गई हैं जिस वजह से लगभग 100,000 लोगों को बेघर हो गए। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों को दूसरे स्थानों पर ले जाया गया है।
पढ़ें- असम, बिहार, बंगाल में तूफान से 135 मरे
अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग ग्येगू कस्बे में ढही इमारतों के मलबों में दबे हुए हैं। भूकंप का केंद्र इसी कस्बे के निकट था। इस कस्बे की आबादी लगभग 100,000 है और यह समुद्र के स्तर से 4,000 मीटर ऊपर है।
ग्येगू कस्बे की 85 फीसदी से अधिक इमारतें ढह गई हैं। यहां अधिकतर मकान मिट्टी और लकड़ी के बने हुए थे। यूशू के एक स्कूल की ढही इमारत से 20 शव बरामद किए गए हैं और अभी कम से कम 20 लोगों के दबे हुए हैं। चीनी अंतर्राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव दल के अधिकारी होउ शिके ने बताया, "सर्द मौसम, ऊंचाई और तेज हवा से राहत कार्य में दिक्कत आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications