बिहार, असम, बंगाल में तूफान से 135 मरे

पटना/कोलकाता/गुवाहाटी। पश्चिम बंगाल के बाद बिहार और असम में भी तूफान ने बुधवार को जमकर तबाही मचायी। इस तबाही में करीब 135 लोगों के मारे जाने की खबर है। बिहार में तूफान ने सबसे ज्‍यादा कहर उन जिलों में बरसाया जो पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे हैं। उनमें पूर्णिया और अररिया प्रमुख हैं। तीनों राज्‍यों में सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्णिया में 32, अररिया में 33, कटिहार में पांच तथा किशनगंज और सुपौल में एक-एक लोगों की मौत की पुष्टि की है। अपुष्ट खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई है। इधर, अररिया के उप विकास आयुक्त एवं प्रभारी जिलाधिकारी उदय कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रभावित सभी क्षेत्रों में राहत कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा की राशि भी मृतक के परिजनों को दिया जा रहा है।

पढ़ें- मौसम की खबरें | देश-दुनिया की ताज़ा खबरें

कुमार ने कहा कि तूफन का सबसे ज्यादा प्रभाव जोकीहाट प्रखंड में हुआ है जहां 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित इलाकों में चिकित्सकों का दल भी भेजा गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव रवि परमार ने बताया कि पूर्णिया और अररिया में चिकित्सकों का तीन दल भेजा गया है। कटिहार, किशनगंज और सुपौल में भी चिकित्सक दल भेजे गए हैं।

वहीं असम में करीब चार लोगों की मौत हुई। तूफान की वजह से बिजली और दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तूफान की वजह से कामरूप, नलबारी, धुबरी और नागांव जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। धुबरी जिले के मनकाचर में हुए अलग-अलग हादसे में मकान ढहने और घरों की छतों पर पेड़ गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है।

इस इलाके में 12 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 50 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कामरूप जिले में भी अनुमान के मुताबिक 300 घरों को नुकसान पहुंचा है। हाजू से विधायक नुरुल हुसैन के मुताबिक पेड़ों के गिरने और बिजली के खंभों के उखड़ जाने से इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और तूफान की आशंका जताई है।

उधर पश्चिम बंगाल में आए तूफान में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 60 हा गई है। राज्य के नागरिक सुरक्षा मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी को उत्तर दिनाजपुर ज़िले के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया है। प्रशासन ने तबाह हुए घरों के मलबे से 30 और शव बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+