भारतीय क्रायोजनिक रॉकेट का प्रक्षेपण विफल (लीड-2)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन के अनुसार मुख्य इंजन चालू हो गया था लेकिन दो वर्नियर क्रायोजनिक इंजनों के चालू न हो पाने की वजह से मिशन पूरा न हो सका।

जीएसएलवी-डी3 को संचार उपग्रह जीसेट 4 के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से गुरुवार शाम पांच बजे प्रक्षेपित किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उससे संकेत मिलने बंद हो गए।

उन्होंने बताया, "दो इंजनों के चालू न होने की वजह से रॉकेट ने लड़खड़ाना और ऊंचाई खोना शुरू कर दिया।"

इस प्रक्षेपण की उल्टी गिनती बुधवार सुबह 11.27 बजे शुरू हुई थी। 50 मीटर लंबे इस रॉकेट का वजन 416 टन था जिसमें 200 टन तरल प्रणोदक भरा हुआ था।

क्रायोजनिक इंजन से अपेक्षित परिणाम मिलने पर भारत क्रायोजनिक प्रौद्योगिकी को डिजाइन और विकसित करने वाला दुनिया का छठा देश बन जाता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+