चीन: भूकंप में मृतकों की संख्या 400 के पार

चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.49 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। इसके बाद भूकंप के कम से कम तीन और झटके महसूस किए गए। तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र युशू के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिएगू शहर के निकट था यहां के 85 फीसदी से ज्यादा मकान ढह गए हैं। अधिकारी ने कहा, "बहुत सारे लोग मलबे में दबे हैं। कई लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।"
पढ़ें- बांग्लादेश में भयानक तूफान, 31 मरे
एक पुलिस अधिकारी शी हुआजिए ने बताया कि कई स्कूली बच्चे भी मलबे मे दबे हुए हैं लेकिन उनकी संख्या के बारे मे अभी पता नहीं चल पाया है। सेना के जवानों को में भूकंप के तत्काल बाद मलबे से लोगों को बाहर निकालने के काम लगाया गया लेकिन उपरकणों की कमी से उनकी प्रयासों में बाधा आई।
युशू में चीनी सेना के कमांडर वू योंग ने बताया, "हमारे सैनिकों ने ढहे मकानों से 10 लोगों को निकाला जिनमें से चार की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।" राहत व बचाव कार्य के लिए दो दलों को किंघई और तिब्बत से रवाना कर दिया गया है। भूकंप प्रभावित इलाके में संचार सेवाएं ठप हो गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications