पश्चिम बंगाल में भयंकर तूफान, 31 मरे

पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
बंगाल की खाड़ी में बुधवार की सुबह अचानक दबाव बढ़ गया और तेज़ हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते हवाओं ने तूफान का रुख अपना लिया। कई मकान ढह गए। पेड़ जड़ से उखड़ गए। सैकड़ों लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पश्चिम बंगाल के नागरिक सुरक्षा मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी के मुताबिक मृतकों की स्पष्ट संख्या बताना मुश्किल है। सरकार ने मौके पर राहत दल भेज दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मुखर्जी ने बताया कि इस दैवी आपदा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी दफ्तर व स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications