कोलकाता : सैकड़ों लोगों ने अस्पताल पर हमला बोला

कोलकाता। ऐसा साहस सिर्फ पश्चिम बंगाल की जनता ही कर सकती है। जहां पूरा देश हर ओर प्रशासनिक अव्यवस्था और तथाकथित व्यवस्था को मुंह पर ताले लगा कर सहता है वहां पश्चिम बंगाल की जनता अन्याय के प्रतिकार पर उतर आती है। जब हर ओर से जनता की आशाओं पर ताले पड़ जाते हैं तो लोग आक्रोशित हो उठते हैं। अन्याय के प्रतिकार के लिए वह कई बार अराजकता और हिंसा का रास्ता भी चुन लेते हैं।

पढ़ें - इमरजेंसी में बिना पैसे इलाज करेंगे निजी अस्पताल

कुछ इसी तरह का वाकया कोलकाता में सामने आया। कोलकाता में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक अस्पताल पर धावा बोल दिया। यह इस तरह का अनोखा और अब तक इकलौता मामला है। इन लोगों का आरोप था कि एक सड़क हादसे के शिकार छह लोगों का सही ढंग से उपचार नहीं किया गया। यह हादसा मंगलवार सुबह 24 परगना जिले के पतूली में हुआ था। तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए थे।

घायलों को कोलकाता के पीअरलेस अस्पताल में ले जाया गया जहां बाद में हिंसा भड़क उठी। अस्पताल के अधीक्षक सुदीप्तो मित्रा ने बताया, "भीड़ ने आपातकालीन सेवा, ऑपरेशन, प्रयोगशाला और औषधि विभाग पर हमला कर दिया। अस्पताल में लगभग 200 मरीज हैं।" उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझ पा रहा था कि भीड़ के साथ क्या किया जाए। भीड़ ने सुबह सात बजे धावा बोला और तोड़फोड़ ढाई घंटे तक चलती रही। भीड़ में लगभग 700 से 800 लोग शामिल थे।"

मित्रा ने कहा कि चारों घायलों का उपचार आपात सेवा विभाग में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बगैर हम पीड़ितों को नहीं छोड़ सकते। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने अस्पताल के प्रवेश द्वार को आग लगा दी और बाहर पुलिस की एक जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+