महँगाई के बावजूद बढ़ेगी अर्थव्यवस्था: एडीबी

महँगाई के बावजूद बढ़ेगी अर्थव्यवस्था: एडीबी

एशियाई विकास बैंक यानी एडीबी का कहना है कि इस साल भारत का आर्थिक विकास दर आठ फ़ीसदी से ज़्यादा होगी लेकिन लोगों को महँगाई से राहत नहीं मिलेगी.

एडीबी के आकलन के मुताबिक इस साल विकास दर 8.2 फ़ीसदी रहेगी.

बैंक ने कहा है कि आर्थिक सुस्ती के समय भारत सरकार के वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज ने संजीवनी का काम किया.

अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दशा सुधरने, निवेशकों में भरोसा लौटने और बाहरी पूंजीनिवेश बढ़ने से भारतीय आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आ रहा है.

इसी का नतीजा है कि पर्ष 2008 में 6.7 फ़ीसदी विकास दर की तुलना में वर्ष 2009 में यह बढ़ कर 7.2 फ़ीसदी हो गई.

हालाँकि भारत का निर्यात आर्थिक सुस्ती से पहले वाले आँकड़े को छू नहीं पाया है लेकिन बैंक का अनुमान है कि घरेलू माँग और निवेश बढ़ने से अगले दो वर्षों तक विकास दर बढ़ती रहेगी.

वर्ष 2011 में आर्थिक विकास दर 8.7 फ़ीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.

बैंक ने बढ़ती महँगाई, कृषि क्षेत्र की सुस्ती और बुनियादी ढाँचे की अड़चनों पर चिंता जताई है जो लंबी अवधि में विकास के आड़े आ सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+