इंदौर में एक ही परिवार के 4 की हत्या
इंदौर। मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें कुछ लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने धारदार हथियारों से पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों को मौत को मार डाला।
यह वारदात हीरा नगर थाने की क्लर्क कालोनी की है, जहां के निवासी व किराना व्यापारी राजेश कुमार मालीकर, उनकी पत्नी संगीता और दो मासूम बच्चों हर्षित और नंदन की धारदार हथियार से प्रहार कर क्रूरतापूर्वक हत्या की गई।
पढ़ें- इंदौर की अन्य खबरें
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी श्रीनिवास राव के मुताबिक मकान के अंदर बिखरा खून यह बताता है कि हत्यारों से संघर्ष किया गया होगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
राजेश के पड़ोसियों के अनुसार पिछले दिनों उन्होंने एक चोर गिरोह को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और आरोपी ने छूटने के बाद राजेश को धमकाया भी था। वहीं एक महिला के घर में आने वाले संदिग्ध लोगों पर भी राजेश ने आपत्ति जताए थे।













Click it and Unblock the Notifications