ब्राजील में बाढ़ से 100 से ज्यादा की मौत
ब्राज़ील
के रियो डे जेनेरो में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ आ गई है. भू-स्खलन से हुई दुर्घटनाओं और पानी में डूबने से अब तक सौ से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं. पूरे राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. id="toptextpromo">पिछले
चौबीस घंटों के दौरान 28 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. सिर्फ़ रियो शहर में 33 लोग मारे गए हैं जबकि पड़ोसी नितेरोई में 33 लोग मरे हैं. रियो में कई घर भू-स्खलन में दब गए. राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला ड सिल्वा ने निवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें ख़तरा महसूस हो रहा है तो वे घर छोड़ कर बाहर निकल जाएँ. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
के मुताबिक पूरे शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है क्योंकि सभी सड़कें पानी में डूबी है. शहर के मेयर एडुअर्ड डा कोस्टा ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर निकलने की कोशिश करता है तो उसकी जान जा सकती है. सड़क पर पानी आ जाने से हज़ारों गाड़ियाँ बंद हो गई और उसमें सवार लोग जान बचाने के लिए कार छोड़ कर भाग निकले.











Click it and Unblock the Notifications