इंडोनेशिया में भूकंप, सूनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया के सुमात्रा में एक बड़ा भूकंप आया है. अमरीकी भूगर्भ सर्वे के वैज्ञानिकों ने इस भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई है और इसके झटके देश के उत्तरी हिस्से में महसूस किए गए. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
ग़ौरतलब है कि 26 दिसंबर, 2004 को भी इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया था. इस उत्पन्न सूनामी की लहरों ने इंडोनेशिया से सोमालिया तक जो तबाही मचाई थी उसने लगभग ढाई लाख लोगों की जानें ले ली थीं. हिंद महासागर के लगभग 14 देश सूनामी के प्रकोप का शिकार हुए थे.
सूनामी से सबसे ज़्यादा प्रभावित इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में लगभग एक लाख 70 हज़ार लोगों की जानें ले लीं थी. इंडोनेशिया के बाद सूनामी से सबसे ज्यादा तबाही श्रीलंका में हुई थी जहां 40 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए थे और लगभग पाँच लाख बेघर हो गए. इंडोनेशिया के सुमात्रा के तट से उठी 9.2 की तीव्रता वाली सूनामी पिछले 40 बरसों का सबसे भयंकर भूकंप था.












Click it and Unblock the Notifications