नक्सली हमले में 30 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल के कम से कम तीस जवान मारे गए हैं. नक्सलियों के ख़िलाफ़ अभियान शुरु होने के बाद का यह सबसे बड़ा हमला है. ये हमले दंतेवाड़ा ज़िले के ही तीन स्थानों पर हुए. एक जगह मुठभेड़ अभी जारी है.
मंगलवार सुबह पाँच बजे केंद्रीय अर्धसैनिक बल यानी सीआरपीएफ़ का दस्ता चिंतलनार थाने के तालमेतला इलाक़े में गश्त के निकला. सबसे पहले छह बजे के आस-पास नक्सलियों ने इस दस्ते पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में जवानों के संभलने का मौका नहीं मिला. इसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान की मौत हो गई. चार जवान घायल हो गए.
इस हमले की ख़बर मिलने के बाद एक बचाव दल को भेजा गया. इनके पास बख्तरबंद गाड़ी भी थी. इसके बावजूद नक्सलियों ने रास्ते में ही बचाव दल पर हमला कर दिया. इसमें एक चालक और एक जवान की मौत हो गई और पाँच जवान घायल हुए हैं. इसके बाद तीसरी पुलिस पार्टी दोनापाल नेशनल हाइवे के रास्ते से तालमेतला की ओर निकली. लेकिन घाटी में जगह-जगह घात लगाकर बैठे माओवादी विद्रोहियों ने इन पर भी हमला कर दिया. घाटी में अभी मुठभेड़ जारी है.












Click it and Unblock the Notifications