लालगढ़ पहुंचे गृह मंत्री चिदंबरम

चिदंबरम की लालगढ़ की यात्रा को इन सबसे जोड़ कर देखा जा रहा है. चिदंबरम को पश्चिम बंगाल में ही स्थित मंगलकोट की भी यात्रा करनी थी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंगलकोट की उनकी यात्रा रद्द कर दी गई है. गृह मंत्रालय के मुताबिक ईटानगर से वापस लौटने में हुई देरी की वजह से यह यात्रा रद्द हुई है.
कार्रवाई की रूपरेखा
वहीं यूपीए में सहयोगी पार्टी तृण मूल कांग्रेस ने नक्सल विरोधी कार्रवाइयों पर सरकार से नाराजगी भी दिखाई. तृण मूल कांग्रेस का आरोप रहा है कि पश्चिम बंगाल में नक्सल विरोधी कार्रवाई के नाम पर मासूम आदिवासियों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है. अभी करीब सात हफ्ते पहले हुई बैठक में गृह मंत्री चिदंबरम ने नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए ऑपरेशन ग्रीन हंट की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था. इस बैठक में भारत के पूरब में स्थित चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा औऱ झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर चर्चा हुई थी.












Click it and Unblock the Notifications