बिग बी से तीखे सवाल

बिग बी से तीखे सवाल

अमिताभ बच्चन के मुद्दे पर आलोचना झेल रही कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है. इस पलटवार का निशाना हैं अमिताभ बच्चन.

कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन से तीखे सवाल किए हैं. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बिग बी से पूछा कि क्या वे गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का समर्थन करते हैं?

मनीष तिवारी ने कहा, "अगर अमिताभ बच्चन एक संवेदनशील इंसान हैं, तो उन्हें गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की आलोचना करनी चाहिए."

उन्होंने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन मोदी की आलोचना करेंगे, तो गुजरात के ब्रैंड एम्बैसडर भी नहीं रहेंगे.

पिछले दिनों मुंबई में सी-लिंक के उदघाटन समारोह में अमिताभ बच्चन को मिले न्यौते के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्हें अगर पता होता कि अमिताभ बच्चन वहाँ आ रहे हैं, तो वे नहीं आते.

दरअसल जब से अमिताभ बच्चन गुजरात के ब्रैंड एम्बैसडर बने हैं, उनकी काफ़ी आलोचना हो रही है.

लेकिन अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर स्पष्ट किया था कि वे गुजरात के ब्रैंड एम्बैसडर हैं, नरेंद्र मोदी के नहीं.

कांग्रेस का ताज़ा बयान इसी आरोप-प्रत्यारोप की अगली कड़ी है. नरेंद्र मोदी भी खुलकर अमिताभ बच्चन के पक्ष में आ गए हैं और उन्होंने अमिताभ के विरोधियों को तालेबान की संज्ञा दे डाली थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+