पिंजरे से निकला तेंदुआ, 2 जख्मी
गौरतलब है कि एक महीने के भीतर ही शहर के बाहरी हिस्से में स्थित तुत्तीकांदी बचाव केंद्र से यह तीसरा तेंदुआ बाहर निकला है।
बचाव केंद्र के प्रभारी संदीप रतन ने आईएएनएस को बताया, "तुत्तीकांदी पुनर्वास एवं बचाव केंद्र से रविवार को एक तेंदुआ बाहर निकल आया था। तीन घंटे की गहन तलाशी के बाद घनी आबादी वाले खालिनि इलाके में उसका पता चला। बेहोशी की सुई दागकर उसे काबू में किया गया।"
रतन ने कहा, "शुरू में तेंदुआ को दो सुई दी गई, लेकिन दवा उसे शांत करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। हमने फिर से उसे दो खुराक की सुईंयां दी। इसी बीच उसने दो स्थानीय लोगों को जख्मी कर दिया।"
गौरतलब है कि गत 27 फरवरी को भी पिंजरे से दो तेंदुए बाहर आ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications