ब्रिटिश एयरवेज के पायलट हड़ताल पर, उड़ाने रद्द

British Airways

ब्रिटिश एयरवेज़ के चालक दल के सदस्य एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं. चालक दल के सदस्य अपने वेतन भत्तों में कटौती को वापस लिए जाने की माँग कर रहे हैं. इसके कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी है. लंदन के हवाई अड्डों से मिल रही सूचना के अनुसार शनिवार सुबह 29 उड़ानें रद्द कर दी गई.

हालाँकि ब्रिटिश एयरवेज़ का दावा है कि पिछले हफ़्ते हुई तीन दिनों की हड़ताल की तुलना में इस बार यात्रियों को ज़्यादा दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. चालक दल के सदस्य पिछले आठ दिनों में दूसरी बार शनिवार से लेकर मंगलवार तक तीन दिनों की हड़ताल पर हैं.

एयरलाइन का कहना है कि हड़ताल के बावजूद वह अपने तीन चौथाई यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने में कामयाब होंगे. हालाँकि 17 हज़ार यात्रियों को हड़ताल से दिक्कत होगी. ब्रिटिश एयरवेज़ ने कहा है कि लंदन सिटी एयरपोर्ट और गैटविक एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं में कोई बाधा नहीं आएगी. हीथ्रो हवाई अड्डे से लंबी दूरी की 70 फ़ीसदी उड़ानें और छोटी दूरी की 55 फ़ीसदी उडा़ने सामान्य रहने की उम्मीद है.

ब्रिटिश एयरवेज़ के मुताबिक इस हड़ताल से निपटने के लिए अभूतपूर्व आपदा योजना बनाई गई है. इसके बावजूद पिछले हफ़्ते तीन दिनों की हड़ताल के दौरान कंपनी को दो करोड़ पाउंड से ज़्यादा का नुकसान हुआ था. चालक दल के सदस्यों ने एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विलि वाल्श पर कर्मचारियों के संघ में फूट डालने की कोशिश करने और अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

हालाँकि एयरलाइन ने इन आरोपों को नकार दिया है और इस ओर ध्यान दिलाया कि विलि वाल्श ख़ुद यूनियन के साथ बातचीत कर चुके हैं. लेकिन बीबीसी से बातचीत में वाल्श ने माना कि दोबारा बातचीत शुरू करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि चालक दल के सदस्यों के यात्रा भत्ते में हुई कटौती वापस नहीं होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+