पश्चिम बंगाल के सैन्य अड्डे में भयानक आग

रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अड्डे में एक जोरदार धमाके के बाद आग चारों ओर फैल गयी। रात 1:30 बजे लगभग शेड नंबर सोलह से अचानक आग फैलना शुरू हुई। थोड़ी ही देर में कैंप में मौजूद युद्धक सामग्री के जरिए आग चारों ओर फैल गयी। ये सब काफी तेजी से हुआ।
आग पर सवेरे 3:30 बजे तक काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सैन्य अड्डा पूरी तरह बरबाद हो चुका था। गौरतलब है कि पानागढ़ में पूर्वी भारत का सेना के हथियारों का सबसे बड़ा भंडार है। यहां पर आर्मी और एयर फोर्स दोनों के मुख्यालय हैं।












Click it and Unblock the Notifications