डूब रहा है दक्षिण कोरिया का जहाज़

डूब रहा है दक्षिण कोरिया का जहाज़

दक्षिण कोरिया की नौसेना का एक जहाज़ उत्तर कोरिया के तट पास डूब रहा है. अभी जहाज़ के डूबने का कारण स्पष्ट नहीं है.

हालाँकि अधिकारियों के अनुसार डूबने से पहले जहाज़ के पिछले हिस्से में धमाका हुआ था.

योनहाप समाचार एजेंसी ने नौसेना सूत्रों के हवाले से बताया कि पंद्रह हज़ार टन वज़नी जहाज़ बैंगन्योंग द्वीप के पास डूब रहा है.

जहाज़ पर सवार क़रीब 100 लोगों में से 50 को बचाया जा चुका है. बाक़ियों को बचाने की कोशिशें जारी हैं.

समाचार एजेंसी के अनुसार उसी इलाक़े में एक अन्य दक्षिण कोरियाई जहाज़ से उत्तर की ओर गोले दागे गए थे. हालाँकि सरकारी अधिकारियों ने अभी इसकी पु्ष्टि नहीं की है.

दक्षिण कोरिया की सरकार मौजूदा संकट पर विचार के लिए आपात बैठक कर रही है. राजधानी सोल में भी सुरक्षा बलों को सतर्क रखा गया है.

दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच समुद्री सीमा को लेकर पुराना विवाद है.

जनवरी महीने में उत्तर कोरिया ने विवादित जलसीमा के पास कथित सैन्य अभ्यास के तहत गोले दागे थे. इसके एक महीने बाद उत्तर कोरिया ने विवादित जलसीमा के पास के इलाक़ों को नौसैनिक फ़ायरिंग रेंज घोषित कर दिया. साथ ही उसने तटवर्ती इलाक़ों में रॉकेट लॉन्चरों की भी तैनाती कर दी.

दोनों देशों के बीच 1999, 2002 और 2009 में समुद्री झड़पें हो चुकी हैं.

नवंबर 2009 की झड़प में उत्तर कोरिया का गश्ती पोत डूब गया था और उसके एक नौसैनिक की मौत हो गई थी.

दोनों देशों के बीच की जलसीमा नॉदर्न लिमिट लाईन कोरियाई युद्ध के बाद अमरीका की अगुआई वाली संयुक्तराष्ट्र कमान ने निर्धारित की थी. उत्तर कोरिया ने इस सीमा को कभी मान्यता नहीं दी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+