उड़ीसा : सड़क दुर्घटना में 9 मरे
भुवनेश्वर। उड़ीसा में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा ढेंकानाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 42 पर हुआ। एक ट्रैकर और ट्रक की टक्कर से ये भीषण हादसा हुआ।
पढ़ें - बिहार : ट्रक पलटने से 6 की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैकर में सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications