कोस्टारिका में 1045 किलोग्राम कोकीन जब्त
समाचार एजेंसी ईएफई ने रक्षा मंत्री जेनिना डेल वेक्चीओ के हवाले से बातया है कि दो नावों से 525 किलोग्राम तथा दो अन्य वाहनों से 520 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। इसके अलावा एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक नावों पर लदी कोकीन को उत्तरी अमेरिका अथवा यूरोप भेजा जा रहा था।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोस्टारिका में वर्ष 2010 में अब तक लगभग आठ टन कोकीन जब्त की गई है। वर्ष 2006 से अब तक यहां 100 टन कोकीन और 1.75 करोड़ डॉलर जब्त किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications