घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने कदम उठाए
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "यह हमारी गर्मी के मौसम की रणनीति का हिस्सा है।"
सुरक्षा बलों की तैनाती के बारे में विस्तार से बताने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि संख्या पर्याप्त हैं।"
सेना ने इस वर्ष कम बर्फबारी और पूर्व में घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए समय से पहले ही ये तैयारियां की है। सामान्य तौर वह अप्रैल-मई में ऐसे कदम उठाती रही है।
वर्ष 2010 में अभी तक घुसपैठ की कुल 62 कोशिशें देखी गई हैं। वर्ष 2009 में घुसपैठ के 485 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications