स्टीफन कोर्ट से शव बरामद, मृतकों की संख्या 25 हुई
पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "शव को एस.एस.के.एम अस्पताल ले जाया गया है। शव को पहचान पाना मुश्किल है।"
स्टीफन कोर्ट में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगी थी। आग लगने के तुरंत बाद छह लोग इमारत से नीचे कूद गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। बुधवार सुबह इमारत की छठी मंजिल से 18 शव बरामद किए गए थे। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
कोलकाता के इस प्रसिद्ध इमारत का निर्माण वर्ष 1910 में अर्मेनिया के नागरिक स्टीफन एराथून ने की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications