उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत के संकेत
राज्य के कई इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, जो सामान्य से पांच से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हो रहा है। इसलिए उन क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाओं के असर से गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।
गुप्ता ने कहा कि विगत एक सप्ताह में अचानक तापमान बढ़ने के कारण उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications