असम में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान शुरू
शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के पहले एक घंटे के दौरान करीब 20 विधायकों ने अपने वोट डाले। असम विधानसभा में कुल 126 विधायक हैं।
राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार की जीत होगी। कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवार उतारे हैं। उसने सिल्वियस कोंडपान को पहला पसंदीदा उम्मीदवार, जबकि नजनीन फारुक को दूसरा पसंदीदा उम्मीदवार बनाया है।
असम गण परिषद, भारतीय जनता पार्टी और असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जयंत बरुवा को उम्मीदवार बनाया है। बरुवा प्रमुख समाचार पत्र असोमिया प्रतिदिन के मालिक हैं।
कांग्रेस ने आशा जताई है कि उसके पहले पसंदीदा उम्मीदवार की जीत होगी।
इस बीच विपक्षी धड़े को उस समय झटका लगा जब उसके के कम के कम 11 विधायकों ने बरुवा के खिलाफ मतदान की घोषणा की।
अपने उम्मीदवार की जीत के लिए विपक्ष को 43 वोटों की जरूरत होगी, जबकि बरुवा के पास 41 विधायकों का ही समर्थन मिलता दिख रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications