मप्र में किसानों की अनोखी नाटक मंडली
राज्य के रीवा जिले में गांव-गांव घूमकर नुक्कड़ नाटक करने वाली किसानों की इस मंडली की कोई पटकथा नहीं है। इस मंडली के कलाकार ठेठ देशी अंदाज में सामयिक जरूरत के मुताबिक कथानक तय करते है, जिसमें हास्य व मनोरंजन का भरपूर समावेश होता है। हंसी के ठहाकों के बीच किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ अच्छी फसल के तरीके बताए जाते हैं।
रीवा जिले में विश्व बैंक की वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्च रिंग परियोजना चल रही है, जिसकी कंसल्टेंसी स्मैक इंडिया के पास है। स्मैक इंडिया ने ग्रामीणों में जागृति लाने के लिए किसानों की ही नुक्कड़ नाटक मंडली बनाई है। इस मंडली के कलाकार किसानों को जल प्रबंधन, फसलों के लिए पानी के संतुलित उपयोग, नहरों के रखरखाव का संदेश देती है। यह मंडली रासायनिक खाद और कीटनाशक के कम उपयोग एवं सहभागी सिंचाई प्रबंधन का प्रचार करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications