अब लोगों के क्रोध से जल रहा है कोलकाता
स्टीफन कोर्ट की दो मंजिलों को गैरकानूनी तरीके से बनाए जाने की बात उजागर होने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोलकाता नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से ही ऐसे कार्यो को अंजाम दिया जाता है।
कोलकाता के भवानीपुर इलाके में चाय बेचने वाले दिलीप नासकार ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में यह भी पता नहीं चलता है कि घर के मालिक कौन हैं।
स्टीफन कोर्ट में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लगी थी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
अवैध निर्माण के मामले से बेहद दुखी शिक्षक सुखेंदु राय ने कहा कि लोगों को अब यह स्पष्ट संदेश देना होगा कि वे इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार को गलती स्वीकार करनी चाहिए। आखिर पुलिस सतर्क क्यों नहीं थी? उनके आंखों के सामने निर्माण कार्य कैसे संपन्न हुआ?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications