भारतीय सेना-एक गौरवशाली विरासत पुस्तक का लोकार्पण
इस अवसर पर थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. जी़ रविन्द्र सहित सेना तथा मंत्रालय के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस पुस्तक का प्रकाशन एनसीईआरटी ने विशेषकर युवाओं के लिए किया है। इसमें भारतीय युद्घों की प्रेरणादायक जानकारी, सेना का इतिहास, बलिदान और उसके विकास तथा सेना में रैंकों की व्यवस्था के समावेश की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस पुस्तक का प्रकाशन सेना के प्रति जागरूकता जगाने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर जनरल कपूर ने कहा कि यह पुस्तक विद्यालय स्तर पर मौजूद विशाल प्रतिभाओं तक पहुंचने का एक बेहतरीन प्रयास है। एनसीईआरटी तथा राज्य बोर्डो के प्रयासों से फोटोग्राफ और संवर्धनात्मक सामग्री को पाठ पुस्तकों में शामिल किया गया है।
मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन एनसीईआरटी हमेशा से ही बहुत ही अधिक मदद्गार रही है। पुस्तक को एनसीईआरटी ने गैर पाठपुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है और यह एनसीईआरटी की सभी दुकानों में उपलब्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications