मप्र में विधायकों का वेतन बढ़ा
पारित प्रस्ताव के जरिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का वेतन और भत्ता 36500 से बढ़ाकर 51800, नेता प्रतिपक्ष का वेतन व भत्ते 30500 से बढ़ाकर 41800 रुपये कर दी गई है। इसी तरह विधायक को वेतन व भत्ते 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अर्दली भत्ता पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। वहीं पूर्व विधायकों की पेंशन 9200 से बढ़ाकर 12300 प्रतिमाह कर दी गई है।
विधायकों का वेतन बढ़ाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वास सारंग का कहना है कि महंगाई बढी है लिहाजा विधायकों का वेतन बढाया जाना जरूरी था। इसी तरह कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह का कहना है कि अधिकांश विधायक उस वर्ग से आते है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती लिहाजा यह अच्छा कदम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications