चण्डीगढ़ के अस्पताल में आग, मरीज सुरक्षित
चण्डीगढ़, 26 मार्च (आईएएनएस)। यहां के एक आधुनिक सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग में हालांकि किसी मरीज के घायल होने की सूचना नहीं है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सेक्टर-16 स्थित अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और उससे लगे आपातकालीन चिकित्सा कक्ष को आग के कारण नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के चार वाहन लगाए गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी मरीज सुरक्षित हैं।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा कि ट्रॉमा सेंटर में 12 से अधिक मरीज भर्ती थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक वातानुकूलित प्रणाली में शॉट सर्किट होने के कारण संभवत: आग लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications