पर्यावरण मंजूरी के लिए मंत्रियों की समिति नहीं : जयराम रमेश
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को इस बात से इंकार किया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पर्यावरण मंजूरी देने के लिए मंत्रियों की कोई समिति गठित की है। रमेश ने कहा कि उनका मंत्रालय अधोसंरचा परियोजनाओं के लिए आगे भी मंजूरी देता रहेगा।
चीनी उप प्रधानमंत्री हुई लियांगयू के साथ यहां एक मुलाकात के मौके पर रमेश ने संवाददाताओं से बताया कि पर्यावरण मंजूरी पर निर्णय लेने के लिए किसी भी मंत्री समूह (जीओएम) का गठन नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications