डीटीसी और मेट्रो के लिए 2011 तक एक टिकट : रेड्डी
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने शुक्रवार को कहा है कि अगले वर्ष से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली मेट्रो में एक ही टिकट पर यात्रा संभव हो जाएगी।
रेड्डी ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "मेट्रो अब विकसित हो चुका है। अगले छह महीनों के दौरान दिल्ली मेट्रो का 190 किलोमीटर तक विस्तार हो जाएगा। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। लोग मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेते हैं। इसलिए हमने दोनों सेवाओं के लिए एक टिकट की व्यवस्था बहाल करने का सुझाव दिया है। हम इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और एक वर्ष के भीतर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications