ब्रिटेन में प्रतिदिन 67,000 विद्यार्थी स्कूल से गायब रहते हैं
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष 1996-97 की बनिस्बत अब 44 फीसदी बढ़ गई है।
बाल, स्कूल और परिवार विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक हर उम्र के लगभग 67,000 विद्यार्थी अनधिकृत गैरहाजिरी, बीमारी और पारिवारिक छुट्टियों के कारण स्कूल छोड़ते हैं।
ब्रिटेन के राष्ट्रीय शिक्षक संघ के क्रिस्टीन ब्लोअर के मुताबिक इस समस्या का कोई ठोस हल नहीं है। स्कूलों के अच्छे प्रयास के बावजूद यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications