अफ्रीकी कृषि क्षेत्र की संभावनाओं पर भारत की नजर
विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "अफ्रीका में कृषि क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं जिनका दोहन नहीं हुआ है। इसलिए इस क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे हैं।"
इथोपिया, तंजानिया, युगांडा, जांबिया और मोजांबिया जैसे कई अफ्रीकी देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पटियाला में एक सम्मेलन और व्यापार बैठक में हिस्सा लेगा।
भारत में इथोपिया के राजदूत गेन्नेट जेवाइड ने कहा, "हम कृषि से जुड़ी सिंचाई, भंडारण और परिवहन की बुनियादी सुविधाओं में निवेश चाहते हैं। इसके लिए हमें विशेषज्ञता उपलब्ध कराकर भारत खुद के लिए तैयार बाजार हासिल कर सकता है।"
कौर ने कहा कि भारत और अफ्रीका के संबंधों को मजबूत करने की नींव वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान पड़ी थी। इसके बाद भारत और अफ्रीकी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications