कृष्णा अप्रैल में बीजिंग जाएंगे
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा सात अप्रैल को बीजिंग दौरे पर जाएंगे और उस दौरान दोनों देश द्धिपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और सीमा विवाद पर अगले दौर की बातचीत के लिए तारीखें तय करेंगे।
विदेश मंत्री बनने के बाद तथा चीनी घुसपैठ और अरुणाचल पर बीजिंग के दावे के कारण दोनों देशों के रिश्तों में पैदा हुए तनाव के बाद कृष्णा की यह पहली चीन यात्रा होगी।
कृष्णा चीनी विदेश मंत्री यांग जीची से मुलाकात करेंगे और अन्य मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
दोनों पक्ष इस दौरान विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा विवाद को लेकर होने वाली 14वें दौर की बातचीत के लिए तारीखें भी तय कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications