बलात्कार पीड़ित महिला को 3 लाख रुपये देने का निर्देश
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा सरकार को गुरुवार को निर्देश दिया कि वह बलात्कार पीड़ित महिला को 300,000 रुपये दे। दो साल पहले हरियाणा के दो पुलिसकर्मियों ने एक 40 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया था।
एनएचआरसी ने हरियाणा के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी करके कहा है कि महिला को 300,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और यह राशि दिए जाने संबंधी सबूत छह हफ्ते के भीतर भेजे जाएं।
एनएचआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी 2008 को पीड़ित महिला को हरियाणा के एक पुलिसकर्मी दिनेश कुमार ने आटो में घसीट लिया था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और अपने एक साथी कमांडो बिजेंदर सिह के साथ मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया।
इस मामले में अगस्त 2008 में कुमार को नौकरी से हटा दिया गया था जबकि बिजेंदर सिंह को गिरफ्तार करके उसे निलंबित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications