उड़ीसा सड़क हादसे में 10 की मौत (लीड-1)
के ढेंकनाल जिले में शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 42 पर बलदियाबांध के पास उस वक्त हुआ जब खजुरिया गांव से यात्रियों को ला रहा एक ट्रैकर वाहन कोयले से लदे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में ट्रैकर में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया, "हम लोग एक संगीत के कार्यक्रम को देखकर लौट रहे थे। हमारे घर से चार किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया।"
इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं।
घायलों में से दस लोगों को ढेंकनाल से कटक के एससीबी मेडिकल भेजा गया है।
एससीबी मेडिकल के प्रशासनिक अधिकारी भुबनन्दा मोहराना ने बताया कि यहां भर्ती कराए गए 10 लोगों में कुछ की हालत चिंताजनक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications