कश्मीर में घुसपैठ में बढ़ोतरी : सेना प्रमुख
कपूर ने गृह मंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर में पिछले जाड़े की बनिस्बत इस जाड़े में घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन हम हालत से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।"
रक्षा सूत्रों के अनुसार इस वर्ष के प्रारंभ से लेकर अब तक जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की लगभग 60 कोशिशों को नाकाम किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications