पश्चिम बंगाल में पानागढ़ सैन्य अड्डे में आग
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपासनी ने आईएएनएस से कहा कि बर्धमान जिले में स्थित पानागढ़ सैन्य अड्डे में गुरुवार देर रात 1.30 बजे आग लग गई। आग पर काबू पाने में ढाई घंटे का वक्त लगा।
उपासनी ने कहा कि शुक्रवार तड़के चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोलकाता से एक टीम भेजी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications