परमाणु समझौते पर पाक को सफलता नहीं मिली
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच पहले सामरिक वार्ता के बाद गुरुवार को विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने संयुक्त बयान जारी किया।
कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अमेरिका दो अरब डॉलर की सहायता करेगा।
अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार अमेरिका पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान और अन्य हथियार भी मुहैया करा सकता है।
अमेरिका पाकिस्तान में तीन ताप विद्युत संयंत्रों के नवीनीकरण के लिए 5.1 करोड़ डॉलर की राशि मुहैया कराएगा। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा जारी संयुक्त बयान में परमाणु समझौते का जिक्र नहीं किया गया।
पाकिस्तान में पेशावर रिंग रोड और स्वात में सड़कों के निर्माण के लिए अमेरिका चार करोड़ डॉलर की सहायता करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications