ओएमसी के उत्पादन में गिरावट
ओएमसी के प्रबंध निदेशक सास्वत मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कुल उत्पादन में 10 से 15 फीसदी कमी आएगी।
कंपनी के पास 40 करोड़ टन का लौह अयस्क का भंडार है और वह राज्य में 11 खदानों में काम करती है। स्टील की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी की ज्यादातर बिक्री स्थानीय बाजार में ही होती है।
मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमने मौजूदा वित्त वर्ष (2009-10) के लिए 75 से 80 लाख टन लौह अयस्क के खनन का लक्ष्य रखा था लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकेगा क्योंकि तीन खदानों पर काम नहीं हो पा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications