दाऊद का शार्प शूटर गिरफ्तार
शुक्रवार रात एटीएस मुख्यालय लखनऊ की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है सूचना के आधार पर राम सिंह ठाकुर को शुक्रवार देर शाम को एटीएस टीम ने बाराबंकी के देवा इलाके से गिरफ्तार किया। वह लखनऊ में किसी व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने बाराबंकी आया था।
राम सिंह मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है। वह लगभग 18 सालों से दाऊद इब्राहिम व डी कंपनी के अन्य सदस्यों अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के लिए काम करता था।
विज्ञप्ति के मुताबिक राम सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि डी कंपनी के इशारे पर उसने मुंबई में कई हत्याएं कीं। इसके अलावा वह बॉलीवुड कलाकारों से वसूली भी करता था। अभिनेता अजय देवगन सहित कई फिल्मी हस्तियों से उसने वसूली की। राम सिंह से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications