छह प्रमुख उद्योगों में फरवरी में मंद वृद्धि
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था के छह प्रमुख क्षेत्रों में फरवरी महीने में मात्र 4.5 प्रतिशत की वृद्धि रही। जबकि एक महीने पहले इन क्षेत्रों की वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार फरवरी महीने में विद्युत उत्पादन में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि, सीमेंट में 5.8 प्रतिशत और फिनिस्ड कार्बन स्टील में 0.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
इन छह क्षेत्रों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 26.7 प्रतिशत का वजन है। लेकिन फरवरी 2009 में इसमें मात्र 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications