गवाहों को धमकाने आए 30 लोग गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल सोहागपुर में सागर के बीना निवासी प्रेमी गोली साहू ने प्रेमिका के होने वाले पति पंकज मालवीय की हत्या कर दी थी। इस मामले की गुरुवार को न्यायालय में सुनवाई थी।
होशंगाबाद की पुलिस अधीक्षक रुचि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस को पहले से आशंका थी कि गवाहों को धमकाने बदमाश होशंगाबाद आ सकते हैं। इसी के चलते वाहनों की सघन तलाशी ली गई तो सोहागपुर थाना क्षेत्र में चार वाहन में सवार 21 संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में आए। इनके पास से चार कट्टे और 29 कारतूस बरामद किए गए।
इनसे पूछताछ करने पर पता चला कि उनके कुछ साथी होशंगाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के होटलों मे रुके है जहां दबिश देकर पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा। इनके पास से हथियार आदि नहीं मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पकड़े गए सभी 30 लोग बीना के निवासी हैं। जिन वाहनों से ये लोग आए थे, उन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications